अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

न्याय यात्रा के गुवाहाटी में घुसने से नहीं रोक पाई असम पुलिस और सरकार: बैरिकेड तोड़कर लाखों लोग गुवाहाटी में प्रवेश किए

गुवाहाटी। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आगे हेमंत विश्व शर्मा और असम पुलिस अपने को लाचार पा रहे हैं। राहुल गांधी की न्यायय्या यात्रा को राजधानी गुवाहाटी में रोकने के लिए हजारों की संख्या में पुलिस तैनात की गई और जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी बावजूद इसके राहुल गांधी के नेतृत्व में तकरीबन डेढ़ लाख लोग राजधानी गुवाहाटी में दाखिल हो गए और असम पुलिस खुद को लाचार महसूस कर रही थी। बता दें कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा को वहां की महिलाओं युवाओं बेरोजगारों दलितों आदिवासियों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

हेमंत विश्व शर्मा ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में किसी भी कर्मचारी के शामिल होने पर रोक लगा दी है और धमकी दी है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी इस न्याय यात्रा को समर्थन देगा तो उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा इस धमकी के बावजूद कर्मचारियों के परिजन बड़ी संख्या में न्याय यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

About Author