![](https://i0.wp.com/avadhbhumi.com/wp-content/uploads/2023/09/screenshot_2023-09-21-12-08-35-978663607527921462428.jpg?resize=300%2C232&ssl=1)
लखनऊ। प्रदेश की राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति बाद से बदतर हो गई है। महिलाओं और छात्राओं के साथ दरिंदगी बढ़ती जा रही है। इसी बीच मिल रही जानकारी के मुताबिक बाबू बनारसी दास कॉलेज की बीकॉम की छात्रा निष्ठा त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृत छात्रा गणेश चतुर्थी उत्सव में शामिल होने के लिए अपने सहपाठी के घर गई थी जहां देर रात उसके साथ दरिंदगी हुई और गोली मारकर हत्या कर दी गई।
कहां जा रहा है कि मृत छात्रा निष्ठा त्रिपाठी अपने दोस्त आदित्य पाठक के आमंत्रण पर चिनहट थाना क्षेत्र के दयाल रेजिडेंसी के एक फ्लैट में पहुंची थी। कहा जा रहा है कि देर रात वहां दारू पार्टी शुरू हो गई और इस दौरान निष्ठा त्रिपाठी के साथ यह घटना हुई। इस मकान के किचन में बड़ी संख्या में शराब की बोतल पाई गई है और यहां पर कई युवा शराब पार्टी में शामिल हुए थे।
More Stories
शराब के चक्कर मे दो कांवड़ियों ने की एक व्यक्ति की हत्या:
पुरानी पेंशन कभी नहीं मिलेगी: राजीव कुमार
बृजेश और केशव योगी का कर रहे बहिष्कार: