
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा उत्तर क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी खगेन मुर्मू ने प्रचार के दौरान एक लड़की को जबरन किस कर लिया। लड़की को किस करते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और बवाल मच गया।
तृणमूल कांग्रेस ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि यही इनका चाल चरित्र और चिंतन है। वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी बैक फुट पर है।
इधर मालदा टीएमसी उपाध्यक्ष दुल्लू सरकार ने लिखा है कि यह बंगाली संस्कृति पर स्पष्ट हमला है। यह स्वीकार नहीं है। इस बी खगेन मुर्मू ने घटना पर माफी मांगने के बजाय लिखा कि वह मेरी बेटी जैसी है लेकिन लोगों ने सवाल पूछा कि किसी भी लड़की को जबरन किस कैसे किया जा सकता है।
More Stories
प्रतापगढ़ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:
फडणवीस बोले – भाजपा ऑर्गेनिकली ग्रो कर रही, संघ अब सिर्फ वैचारिक सहयोग तक
आबकारी विभाग में एक बड़ा वेतन घोटाला: