![](https://i0.wp.com/avadhbhumi.com/wp-content/uploads/2024/01/screenshot_2024-01-10-13-29-37-098208357292405238965.jpg?resize=591%2C362&ssl=1)
अयोध्या। भगवान राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें कम से कम डेढ़ दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, टूरिस्टों से भरी यह बस छत्तीसगढ़ के दुर्ग से अयोध्या जा रही थी। इसी बीच अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर खरहरा नदी के मोड़ के पास सामने से एक पिकअप आ रही थी। इसी को बचाने के चक्कर में पलट गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
More Stories
पुरानी पेंशन कभी नहीं मिलेगी: राजीव कुमार
मोदी ने दी तालिबान सरकार को 200 करोड़ की मदद:
केशव की बगावत: