अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

चिलबिला सुसाइड कांड: सभी 10 आरोपियों पर हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज:

प्रतापगढ़। पूरे प्रदेश में बदनामी के बाद जागे पुलिस ने सुसाइड करने वाली कंचन जायसवाल के भाई की तहरीर पर सचिन जायसवाल, शशि जायसवाल, ऋषि जयसवाल, अजय कुमार यादव उर्फ श्याम यादव के अलावा सौरभ जयसवाल, प्रिंस जायसवाल, सुनील यादव ,शुभम सिंह उर्फ विनय सिंह, आशीष सिंह, राजशेखर यादव के अलावा एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने  धारा 147, 148 ,149 ,504,506 के अलावा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया।

इस बीच पुलिस ने निलंबित चौकी प्रभारी शेषनाथ यादव समेत सभी 5 पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दिया।

About Author