यह लोकतंत्र की पराजय है और सरकारी तंत्र की जीत है: पवन खेड़ा

नई दिल्ली। हरियाणा में चुनावी मतगणना में व्यापक धांधली के बीच कांग्रेस ने चुनाव परिणाम मानने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है कि यह लोकतंत्र की पराजय है और सरकारी तंत्र की जीत है। उन्होंने कहा कि सिरसा भिवानी और महेंद्रगढ़ में ईवीएम मशीन में भारी धांधली हुई है। उन्होंने सवाल उठाया की जिन ईवीएम मशीन में 90% तक चार्जिंग है उसमें कांग्रेस हार रही है जबकि जिन ईवीएम मशीन में चार्जिंग 60 से 70% तक है वहां स्वाभाविक चुनावी नतीजे आ रहे हैं और कांग्रेस को बढ़त मिली है। कांग्रेस ने कहा है कि कम से कम 20 सीटों पर ऐसी शिकायत प्राप्त हुई हैं। पवन खेड़ा ने कहा कि सारे सबूत के साथ जल्द ही हम चुनाव आयोग जाएंगे। कांग्रेस द्वारा चुनाव परिणाम अस्वीकार करने के बाद चुनाव आयोग ही सवालों के घेरे में आ गया है। चुनाव आयोग ने इस पर सफाई दी है लेकिन कांग्रेस मान्य को तैयार नहीं है।




More Stories
आबकारी विभाग में भूचाल! ओवररेटिंग–तस्करी पर फूटा प्रमुख सचिव का गुस्सावर्चुअल मीटिंग में कड़े तेवर, स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट तलब — मार्च क्लोजिंग से पहले बड़ी कार्रवाई तय:
प्रयागराज आबकारी मुख्यालय की जमीन पर कब्जा, दीवार पर लगे बोर्ड ने खोली पोल—अधिवक्ता चैंबर की आड़ में अतिक्रमण:
टेंडर खत्म, फिर भी नियुक्तियां जारी: प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में नियमों को दरकिनार कर 1000 कर्मचारियों की तैनाती, 600 अकेले एक एजेंसी से: