अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

महिला के गले में मंगलसूत्र ना हो तो समझो प्लाट की रजिस्ट्री नहीं हुई है: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

नोएडा। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर विवादों में हैं। नोएडा में चल रही अपनी कथा में उन्होंने महिलाओं को लेकर एक अभद्र टिप्पणी की जिसके बाद बवाल हो गया।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जिन महिलाओं के गले में मंगलसूत्र होता है तो लोग आसानी से समझ जाते हैं कि इस प्लाट की रजिस्ट्री हो गई है और जिनके गले में मंगलसूत्र नहीं होता है लोग खुश हो जाते हैं उन्हें लगता है कि यह प्लाट खाली है।

आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस टिप्पणी के बाद हंगामा हो गया है कई लोगों ने उनके आचरण और चरित्र को लेकर सवाल उठाया है। साधु समाज के तमाम लोगों ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अभद्र और अमर्यादित आचरण की वजह से सनातन धर्म और साधुओं का अपमान हो रहा है। महिलाओं पर ऐसी टिप्पणी करने से ना केवल महिलाओं का पान हो रहा है बल्कि उनकी मर्यादा भी तार-तार हो रही है।

इस टिप्पणी के बाद एक बार फिर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कई संगठनों के निशाने पर आ गए हैं। कुछ संगठनों ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि इस टिप्पणी के माध्यम से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपना चरित्र चित्रण कर रहे हैं।

About Author

You may have missed