
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति वाकई भयावह हो गई है। ताजा मामला बनारस का है रात में अपने दोस्त के साथ बीएचयू कैंपस में लौट रही बीटेक छात्रा पर बदमाशों की नजर पड़ गई उसे जबरन रोका गया मारपीट की गई और सड़क पर ही सारे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया गया लड़की को बदमाशों ने बार-बार किस किया और इसकी वीडियो भी बनाई। लड़की और उसके दोस्त को बुरी तरह पीटा गया। जान बचाने के लिए लड़की एक प्रोफेसर के आवास में घुस गई इसके बाद सुरक्षा गार्ड्स के हस्तक्षेप से उसकी जान बची।
इस घटना की सुबह जानकारी होने के बाद पूरे बनारस में आक्रोश फैल गया। हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के सभी गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ा बवाल होने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अभी कल ही राजस्थान की एक चुनावी सभा में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की तारीफ़ की थी।
More Stories
योगी के पीठ पीछे दिल्ली में पक रही सियासी खिचड़ी: केशव और बृजेश पाठक दिल्ली बुलाए गए
तन्मय फाउंडेशन के नेत्र चिकित्सा शिविर में 101 लोगों के जीवन मे आया उजाला: अयोध्या में चल रहा नेत्र चिकित्सा शिविर
अगले 48 घंटे में यूपी बिहार और झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: दक्षिण भारत में जारी है भारी बरसात