
मुंबई। I.N.DI.A की बैठक में विपक्षी गठबंधन ने अपनी सबसे बड़ी चुनौती पार कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक गठबंधन ने समन्वय समिति गठित कर ली है और लगभग 400 सीटों पर बिना किसी विवाद के चुनाव लड़ने पर सहमति भी बना ली है। महाराष्ट्र बिहार उड़ीसा बंगाल मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ कर्नाटक तेलंगाना तमिलनाडु केरल और आंध्र प्रदेश में इंडिया गठबंधन ने अपने उम्मीदवार तकरीबन तय कर लिए हैं और कहां जा रहा है कि लगभग 400 सीटें ऐसी हैं जिनको लेकर किसी तरह का कोई विवाद नहीं है बाकी 143 सीटों के लिए भी समन्वय समिति जल्दी ही फैसला करने जा रही है।
यूपी में 25 सीटों पर लड़ सकती है कांग्रेस
मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में कम से कम 25 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी संबंधी जानकारी गठबंधन को दी है हालांकि अभी समाजवादी पार्टी ने इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन विरोध भी नहीं किया है। माना जा रहा है कि 25 सीटों पर समाजवादी पार्टी को भी कोई एतराज नहीं है।
गठबंधन के संबंध में समिति के सदस्यों की सूची इस प्रकार है:
I.N.D.I.A. गठबंधन 13 सदस्यीय को-ऑर्डिनेशन कमिटी का ऐलान किया…
•के सी वेणुगोपाल – कांग्रेस
•शरद पवार – NCP
•एम के स्टालिन – DMK
•संजय राउत – शिवसेना
•तेजस्वी यादव – RJD
•अभिषेक बनर्जी – TMC
•राघव चड्ढा – AAP
•जावेद अगली खान – सपा
•लल्लन सिंह -JDU
•हेमंत सोरेन – JMM
•डी राजा – CPI
•उमर अब्दुल्लाह – NC
•महबूबा मुफ्ती – PDP
More Stories
जो जितना भ्रष्ट कमिश्रर का उतना ही करीबी: वेब ग्रुप के वफादार सबसे भ्रष्ट ACE परशुराम दुबे को मिला डिप्टी शीरा उत्पादन का चार्ज:
मस्जिद और चर्च में भी जाना चाहिए: मोहन भागवत
प्रसेन राय का खेल शुरू: एसीपी और एसीआर सर्विस बुक में एंट्री के लिए इंस्पेक्टर से शुरू हुई मोटी वसूली: एडिशनल और कमिश्नर के संज्ञान में चल रहा खेल :