अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

योगी आदित्यनाथ के भाषण पर सत्तापक्ष की ठंडी प्रतिक्रिया : क्या लखनऊ के सियासी मौसम बदलने वाला है

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में आने वाले समय मे बदलने वाला है। आज विधानसभा का नजारा तो कुछ इसी ओर इशारा कर रहा है। आज करीब डेढ़ घण्टे तक उन्होंने सरकार की बड़ी बड़ी उपलब्धियां गिनाई लेकिन सत्तापक्ष के विधायकों ने उस तरह की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया नही दी जैसे कि अपेक्षा थी। न तो ग्लोबल समिट की उपलब्धियों पर ताली बजी और न ही विपक्ष पर मुख्यमंत्री के हमले पर ही कोई खास प्रतिक्रिया मिली।

विपक्ष मुख्यमंत्री की उपलब्धि पर खामोश रहे यह तो समझ मे आता है लेकिन सत्तापक्ष के गिने चुने सत्तापक्ष के विधायक मेज थपथपा रहे थे। मुख्यमंत्री खुद सत्तापक्ष की ठंडी प्रतिक्रिया से काफी तनाव में थे।

क्या सत्तापक्ष के विधायक अपनी सरकार या मुख्यमंत्री योगी से खुश नही आखिर योगी आदित्यनाथ के पिछली सरकार के हमले पर सत्तापक्ष के विधायक खामोश रहे।

अखिलेश यादव पर योगी के निजी हमले पर सत्तापक्ष की खामोशी चर्चा का विषय है।

About Author