
Lok Sabha Elections 2024:
मंडी।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कंगना रनौत के पक्ष में चुनाव प्रचार किया. इस दौरान सीएम योगी ने कंगना की जमकर तारीफ़ की और उनकी तुलना मीराबाई से लेकर रानी पद्मिनी और रानी लक्ष्मीबाई से कर दी. उन्होंने एक बार फिर 400 पार के नारे को दोहराते हुए दावा किया कि आज लोग कह रहे हैं जो राम लाए हैं हम उनको लाएँगे.
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि जब कांग्रेस पूछती है 400 पार कैसे होगा? तो जनता जवाब देती है कि जो राम लाए हैं हम उनको लाएंगे. उन्होंने कहां कि हमारी सरकार ने काशी और अयोध्या का काम तो पूरा कर दिया है अब हम मथुरा की ओर बढ़ गए हैं. ये चुनाव राम भक्तों और राम द्रोहियों के बीच में हैं.




More Stories
यूपी में पदोन्नति प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, मानव संपदा पोर्टल पर तैयार हुआ डीपीसी मॉड्यूल :
प्रतापगढ़: 40 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क तोड़ी गई, बिना एनओसी पैचवर्क—नियमों का खुला उल्लंघन, एफआईआर के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं
आबकारी विभाग में बड़ा सत्ता परिवर्तन: कमिश्नर छुट्टी पर, एडिशनल कमिश्नर नवनीत सेहरा के हाथ में कमान: