अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

जानिए कांग्रेस किन सीटों पर लड़ने जा रही है चुनाव

लखनऊ। समाजवादी और कांग्रेस पार्टी के संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीट शेयरिंग को लेकर घोषणा कर दी गई है। समाजवादी पार्टी 63 सीटों पर और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। कांग्रेस जिन सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है वह निम्नवत है:

कांग्रेस इन 17 सीटों पर लड़ेगी चुनाव-

अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी, देवरिया, मथुरा, कानपुर नगर , झांसी, बाराबंकी, सीतापुर, अमरोहा, बांसगांव, बुलंदशहर, महाराजगंज, फतेहपुर सीकरी, गाजियाबाद, सहारनपुर

प्रेस कांफ्रेंस के बाद समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि हम संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए एक साथ आए हैं। उन्होंने मतदाताओं से संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए इंडिया गठबंधन का साथ देने की अपील की। कांग्रेस की ओर से अविनाश पांडे ने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर कोई विभाग था ही नहीं यह मीडिया की उपज है।

About Author