अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

मास्टर स्ट्रोक:. विपक्ष ने अपने गठबंधन का नाम भारत रखने का किया फैसला: विशेष सत्र से पहले नाम पर लगा सकती है अंतिम मुहर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा भारत के संविधान के आर्टिकल एक से इंडिया शब्द हटाए जाने की चर्चाओं के बीच मुख्य विपक्षी गठबंधन इंडिया ने अपना नाम बदलकर भारत रखने का फैसला कर लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गठबंधन के सभी घटक दलों में आम सहमति बन गई है और कहा जा रहा है कि संसद के विशेष सत्र से पहले इंडिया के परिवर्तित नाम भारत पर मोहर लगा सकती है। विपक्ष की ओर से इसे एक मास्टर स्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि इंडिया से पिंड छुड़ाने की भाजपा और केंद्र सरकार की कोशिशें को झटका लग सकता है क्योंकि भारत नाम से अगर विपक्ष सरकार पर हमला करेगा तो मोदी भारत पर आक्रामक रुख नहीं दिखा पाएंगे।

केंद्र सरकार के थिंक टैंक ने यह सोचकर संविधान के आर्टिकल वन से इंडिया हटाने का फैसला किया हुआ था कि इंडिया के संविधान से हटाने के बाद विपक्षी गठबंधन इस नाम का इस्तेमाल करने में शर्म और संकोच महसूस करेगा लेकिन विपक्षी गठबंधन ने भी नहले पर दहला चलते हुए अपने नाम इंडिया में परिवर्तन कर भारत रख लिया जिसकी आलोचना करना अब भाजपा और केंद्र सरकार के लिए बेहद मुश्किल हो जाएगा।

विपक्षी गठबंधन इंडिया का परिवर्तित नाम भारत होगा इसकी पुष्टि करते हुए इंडिया गठबंधन के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि अगली बैठक में इस पर मोहर लग जाएगी। कहां जा रहा है कि नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव शरद पवार उद्धव ठाकरे ममता बनर्जी अखिलेश यादव समेत इंडिया गठबंधन के सभी प्रमुख दलों के नेताओं ने इंडिया के परिवर्तित नाम भारत पर अपनी सहमति जताई है।

About Author