नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होने को लेकर प्रतिक्रिया दी है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सबके हृदय में राम है। सभी के मन में उनके प्रति श्रद्धा है। सभी भारतवासी उनकी पूजा करते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी भगवान राम के नाम का सत्ता पाने के लिए उपयोग करती है। वह भगवान राम के भव्य राम मंदिर और प्राण प्रतिष्ठा को अपने लिए सत्ता का माध्यम बनाना चाहती है।
राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस का यह पूरी तरह चुनावी कार्यक्रम है जिसमें धर्म और आस्था का कोई भी अंश नहीं है। हमारी पार्टी के लोग भी अयोध्या जा रहे हैं।
More Stories
श्रवण कुमार बनकर करें माता-पिता की सेवा: अतिरिक्त जिला जज
प्रदीप दुबे ने चलवाई कई अवैध शराब की दुकाने:
चीनी मिलों पर मेहरबानी: