
नई दिल्ली। इधर सरकार भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने में व्यस्त है जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारतीय जनता पार्टी और देश के भविष्य के लिए अपनी रणनीति को आगे बढ़ा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के अगले अध्यक्ष और प्रधानमंत्री के लिए भी दो नाम लॉक कर दिए गए हैं। सूत्रों ने दावा किया है कि भाजपा के अगले अध्यक्ष के रूप में संजय विनायक जोशी का नाम सबसे आगे है जबकि अगले प्रधानमंत्री के रूप में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नाम पर संघ और भाजपा संगठन में लगभग आम सहमति बन चुकी है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गाइड लाइन के अनुसार उनकी उम्र सितंबर में 75 वर्ष पूर्ण हो जाएगी और नियमानुसार पार्टी में 75 वर्ष पूर्ण करने वाले लोगों को मार्गदर्शक मंडल में भेजा जाता है। इसी मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहन भागवत से बात की थी लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख ने उन्हें यह कह कर खामोश कर दिया कि जिस नियम के तहत लालकृष्ण आडवाणी मुरली मनोहर जोशी और कई वरिष्ठ नेताओं को घर बैठना पड़ा है उस नियम का पूरी सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। कहां जा रहा है कि इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और माना जा रहा है कि वह अपने रिटायरमेंट की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री की रेस में नितिन गडकरी का नाम सामने आने लगा और उनका दावा उस समय अधिक मजबूत हो गया जब संग में एक मत होकर उनके नाम पर अपना अनुमोदन दिया। जानकारों का मानना है कि इस महीने के तीसरे सप्ताह में राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है। और सितंबर महीने में प्रधानमंत्री पद का भी फैसला हो जाने की उम्मीद है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी संघ की पसंद तो है ही साथ ही उनको विपक्ष में भी बहुत से दल पसंद करते हैं। माना जा रहा है कि अल्पमत की सरकार को विपक्ष की ओर से कोई चुनौती नहीं मिलेगी। नितिन गडकरी को ही नरेंद्र मोदी का स्वाभाविक उत्तराधिकारी इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि उनके रिश्ते देश के उद्योगपतियों से भी अच्छे हैं और उन्हें व्यावहारिक फैसला करने के लिए जाना जाता है।
More Stories
राजीव कृष्ण यूपी पुलिस के नए महानिदेशक:
नोएडा में आबकारी इंस्पेक्टर की गुंडागर्दी:
अहिल्याबाई ने न्याय के लिए संघर्ष करना सिखाया: सदर विधायक राजेंद्र मौर्य