अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

नीतीश कुमार अस्पताल में भर्ती:

हाथ में तेज दर्द के चलते पटना के मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज:

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अचानक पटना के मेदांता हॉस्पिटल ले जाना पड़ा जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज शनिवार सुबह से ही उनके हाथ में तेज और असहनी दर्द हो रहा था जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने कैबिनेट की बैठक की थी और कई महत्वपूर्ण फैसले लिए थे।

फिलहाल मुख्यमंत्री डॉक्टर के एक पैनल की निगरानी में है और कुछ देर बाद उनके स्वास्थ्य के संबंध में कोई बुलेटिन जारी हो सकता है।

About Author