हालत गंभीर

प्रयागराज। मिली जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता आदर्श मिश्रा जो प्रयागराज जिला अदालत में प्रैक्टिस करते हैं अपनी निजी कार से घर जा रहे थे लेकिन रोड पर जाम लग गया था इस दौरान उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकराई। टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर और अधिवक्ता आदर्श मिश्रा के बीच बहस शुरू हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस बीच मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को लेकर थाने गई जहां पर ड्राइवर की तहरीर लेकर अधिवक्ता आदर्श मिश्रा को लॉकअप में बंद कर दिया गया और पूरी रात पिटाई की गई। अधिवक्ता के साथ मारपीट की सूचना पर कई साथी अधिवक्ता थाने पहुंचे जहां अधिवक्ता आदर्श मिश्रा बेहोशी की हालत में मिले। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।




More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी राजस्व की विशेष समीक्षा: 63,000 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 48,501 करोड़ की वसूली, 15 हजार करोड़ की कमी पर उठे सवाल:
देवरिया के बीएसए शालिनी श्रीवास्तव निलंबित, हाईकोर्ट आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई :
नैनी की श्रमिक बस्ती में मालिकाना हक की प्रक्रिया तेज, प्रदेशभर में सर्वे शुरूसीडीओ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक, महाराष्ट्र मॉडल पर आगे बढ़ेगी योजना — 70 साल पुरानी लेबर कॉलोनी को