अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

काशी अयोध्या और मथुरा से भी होकर गुजरेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा: भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रोड मैप जारी

  • श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा दिन
  • प्रदेश के 20 जिलों से होकर गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा,11 दिन रहेगी उत्तर प्रदेश में भारत न्याय यात्रा,

प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने भारत न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश में यात्रा पर जानकारी देते हुए बताया कि 14 जनवरी 2024 से श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में शुरु हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा, जो मणिपुर से मुम्बई तक निर्धारित है, वह सबसे ज्यादा समय उत्तर प्रदेश में 11 दिन रहेगी और 20 जनपदों से होकर गुजरेगी,
अंशू अवस्थी ने बताया कि देश में सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय तथा भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बढ़ती गैर बराबरी के खिलाफ आम आदमी के उम्मीदों के लिए मील का पत्थर साबित होगी, और उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश के जनमानस की आवाज़ बनकर उभरेगी, न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में वाराणसी में प्रवेश कर, प्रयागराज , प्रतापगढ़,अमेठी,रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर,होते हुए बरेली , मुरादाबाद, ज्योतिबाफुले नगर, बदायूं,अलीगढ़, मथुरा,आगरा ,होते हुए प्रदेश के 20 जनपदों से गुजरेगी, और प्रदेश के लगभग सभी अंचलों में पहुंचेगी,प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने यूपी में सबसे ज्यादा दिन भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में हमको व्यापक स्तर पर फायदा मिलेगा, भारत जोड़ो यात्रा ने जिस तरीके से पूरे देश में प्रभाव डाला था उसी तरीके से भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी हमारे लिए फलदाई साबित होगी
बताते चलें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के 15 राज्यों के 110 जिलों को 66 दिन में 6700 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर मुम्बई मे समाप्त होगी।

About Author