अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं आएंगे रामानंद संप्रदाय के सन्यासी:

अयोध्या। भगवान राम लला विराजमान के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब रामानंद संप्रदाय पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामनरेश आचार्य ने भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह से दूर रहने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि हमें प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बुलाया ही नहीं गया है।

बता दे की राम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि रामानंद संप्रदाय का है यहां पर शैव और शाक्त संप्रदाय की जरूरत नहीं है। फिलहाल रामानंद संप्रदाय के बहिष्कार के बाद प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर चल रहा विवाद और गहरा हो गया है।

About Author