ईवीएम मशीन में हेरा फेरी करके जीता है एकनाथ शिंदे गुट का सांसद:

मुंबई। चुनाव आयोग और ईवीएम मशीन एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। इस बार आरोप मुंबई पुलिस में लगाया है।
यह रविंद्र वायकर हैं इन्होंने शिवसेना शिंदे गुट के उम्मीदवार के तौर पर मुंबई उत्तर लोकसभा सीट महज 48 वोट से जीती है। इनके रिश्तेदार मंगेश पांडिलकर पर मुंबई पुलिस ने आरोप लगाया है कि इन्होंने काउंटिंग सेंटर के भीतर 4 जून को मोबाइल से ईवीएम ओटीपी के माध्यम से हैक किया। अब इनके मोबाइल की फोरेंसिक जांच हो रही है लेकिन गिरफ्तारी किसी की नहीं हुई है।
खैर इन्होंने जो किया वो किया। अब सवाल खड़ा होता है कि क्या चुनाव आयोग ने इस बात को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया है कि वोटिंग मशीन ओटीपी के माध्यम से मोबाइल से कनेक्ट की जा सकती हैं?
गजब यह है कि दुनिया में तकनीक का बेताज बादशाह ऐलन मस्क मानता है यह संभव है। हमारा चुनाव आयोग नहीं मानता।
एलन मस्क ने भी किया पुष्टि ईवीएम मशीन हो जाएगी हैक
इस बीच ईवीएम मशीन उस समय गंभीर सवालों के दायरे में आ गई जब एलन मस्क जैसी हैसियत ने भी कहा कि ईवीएम मशीन हैक की जा सकती है और इसका इस्तेमाल चुनाव में रोका जाए।




More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी राजस्व की विशेष समीक्षा: 63,000 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 48,501 करोड़ की वसूली, 15 हजार करोड़ की कमी पर उठे सवाल:
नैनी की श्रमिक बस्ती में मालिकाना हक की प्रक्रिया तेज, प्रदेशभर में सर्वे शुरूसीडीओ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक, महाराष्ट्र मॉडल पर आगे बढ़ेगी योजना — 70 साल पुरानी लेबर कॉलोनी को
प्रमुख सचिव कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर आय से अधिक संपत्ति के दायरे में, साक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंची शिकायत: