अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

चिलबिला के वृद्ध आश्रम में गोलोक वासी मुन्नी देवी की तेरहवीं में शामिल हुए समाजसेवी और संभ्रांत लोग

एलायंस क्लब के सहयोग से संपन्न हुआ श्रद्धा एवं 13वीं का कार्यक्रम

प्रतापगढ़ ने मृत्यु के पश्चात सारे कर्मठ पूरा कर रहे हैं। उसी क्रम में आज दादी मुन्नी देवी कि तेरही का कार्यक्रम के सभी कर्मठ पूरे किए गए व उनकी आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसके पूर्व दाग वृद्धाश्रम में निवासरत सबसे बुजुर्ग दादा 102 वर्षीय जय राम दादा ने लिया था। वहीं वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने बाल बनवाकर दादा जय राम ने पिंडदान, सैयादान आदि श्राद्ध के सारे कर्मठ पूरे किए गए थे।
समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि दादी मुन्नी देवी 4 वर्ष पूर्व लावारिस हालत में रेलवे स्टेशन पर मिली थी जिनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। उनको वृद्धाश्रम में लाकर रखा गया था जिनकी तबीयत लगभग 6 माह से खराब चल रही थी। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज किया लेकिन वह 13 जून को अंतिम सांस लेकर स्वर्गवासी हुई। वृद्धाश्रम परिवार ने उनका अंतिम संस्कार मां बेल्हा देवी घाट पर किया था। मृत्यु के पश्चात सारे कर्मठ किए जा रहे हैं। दाग दादा जय राम जी ने लिया था। आज यथासंभव श्राद्ध का कार्यक्रम संपन्न कराया गया था और आज 26 जून को तेरही ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया व माता मुन्नी देवी को आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। आज के कर्मठ से वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों के मन में उत्साह था कल हमारा भी निधन होता है तो हमारे बच्चे हमारा क्रिया कर्म नहीं करेंगे लेकिन हमारा एक बेटा रोशनलाल है उनसे हम सबको पूरी उम्मीदें हैं वह हमारी सारे कष्ट को हरने के लिए सदैव तैयार रहते हैं।
वृद्धाश्रम के प्रबंधक अंबिका प्रसाद ने कहा कि दादी मुन्नी देवी की आत्मा की शांति के लिए समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य व वृद्धाश्रम परिवार सारे कर्मठ कर रहा है। उसी के क्रम में आज तेरही व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसके पहले भी इसी प्रकार दादा मोतीलाल के निधन पर जब उनका लड़का बुलाने पर भी नहीं आया तो सारे कर्मठ करने की जिम्मेदारी रोशनलाल उमरवैश्य ने ली और कहा था जिन दादा दादी का निधन होगा और उनके परिवार के लोग कर्मठ नहीं करेंगे तो वह हम सब मिलकर करेंगे। वृद्धाश्रम परिवार उनके इस कार्य की सदैव सराहना करता है। इस मौके पर छेदीलाल, देवानंद, संतोष कुमार, श्याम उमरवैश्य, रेखा उमरवैश्य, शिवेश शुक्ला, परमानंद मिश्रा, आदर्श कुमार, विवेक कुमार, अमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार व वृद्धाश्रम के सभी वृद्धजनो ने शांति पाठ करके वृद्ध दादी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

About Author