अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

कांग्रेस पार्टी को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए उसके सारे खाते फ्रीज किए गए: 239 करोड रुपए का जुर्माना भी लगाया गया

नई दिल्ली। क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस से वास्तव में डर गए हैं। लगता तो ऐसे ही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने आरोप लगाया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और उसके सभी अनुसांगिक संगठनों के खाते इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने फ्रीज कर दिए हैं। इतना ही नहीं विभाग ने 239 करोड रुपए का भारी भरकम जुर्माना भी लगा दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि चुनाव में कांग्रेस की मजबूत स्थिति से भाजपा डरी हुई है इसलिए वह इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह तानाशाही की चरम है। फिलहाल कांग्रेस जनता की अदालत में है और वही इसका फैसला करेगी।

About Author