अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

सचिवालय संघ के दफ्तर में गुंडागर्दी: धमका कर ऑफिस खुलवाया, वर्तमान पदाधिकारी के नेम प्लेट हटाई और अभिलेख भी उठा ले गए

लखनऊ। पूरे प्रदेश में अराजकता चरम पर है और यह अराजकता अब 75 वर्ष पुराने सचिवालय संघ के कार्यालय तक पहुंच चुकी है। सचिवालय संघ के अध्यक्ष अर्जुन देव भारती के अनुसार कुछ अवकाश प्राप्त पदाधिकारी और चुनाव में पराजित सदस्य वर्तमान निर्वाचित समिति को गुंडागर्दी के जरिए उसका काम करने से रोक रही है। उन्होंने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि धर्मेंद्र कुमार सिंह पद्म श्री शुक्ला और राजेश यादव आदि जबरन सचिवालय संघ के कार्यालय पहुंच कर वहां तैनात अनुचर राहुल को धमकी देकर ताला खुलवाया और वहां वर्तमान पदाधिकारी की नेम प्लेट हटवाई तथा दराज में रखें कुछ महत्वपूर्ण अभिलेख उठा ले गए।

40 लाख रुपए के फंड पर है विरोधियों की नजर

अर्जुन देव भारती की माने तो चुनाव में जो पैनल हार गया है उसकी नजर दरअसल सचिवालय संघ के 40 लख रुपए के फंड पर है। इस फंड से सचिवालय संघ के सदस्यों की आकस्मिक मदद की जाती है। अर्जुन देव भारती आकस्मिक मदद की राशि 25000 से बढ़ाकर ₹100000 करने का प्रस्ताव किया तो समिति के विरोधी सदस्यों ने इसमें बाधा डालने की कोशिश की।

अर्जुन देव भारती की माने तो विरोधी सदस्यों की गुंडागर्दी और अराजकता की जानकारी मुख्य सचिव अपर मुख्य सचिव नियुक्ति और कार्मिक मुख्यमंत्री कार्यालय को भी दे दी गई है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

About Author