अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

यूपी से जारी हुआ हरियाणा के मुख्यमंत्री का डेथ सर्टिफिकेट! मचा घमासान:

लखनऊ। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का एक डेथ सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हलाकि अवध भूमि न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है। यह खबर केवल इस उद्देश्य से ली गई है कि प्रदेश सरकार में बाबू किस तरह का कारनामा करते हैं यह प्रकरण उसकी केवल एक बानगी है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का डेथ सर्टिफिकेट
उत्तरप्रदेश से जारी हुआ मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मृत्यु प्रमाण 2 फरवरी 2023 को हुआ जारी। इसके मुताबिक 5 मई 2022 को हो चुकी मनोहर लाल की मौत। भारत सरकार की वेबसाइट crsorgi.gov.in पर मौजूद है सर्टिफिकेट।
सर्टिफिकेट और चुनाव आयोग में एक है मुख्यमंत्री का पता।
गलत इस्तेमाल से रोकने के लिए हमने क्यूआर कोड छिपाया है। व्यवस्था की चोट के आम लोगों के साथ सीएम भी हुए शिकार।

नोट: हम मुख्यमंत्री मनोहर लाल की लंबी उम्र की कामना करते है। पोस्ट का मकसद केवल सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठाना है, कोई दुष्प्रचार या मान मर्दन करना नहीं।

About Author