अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

मोदी ने चीन में जाकर कहा कि भारतीय होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है: क्या यही उनका राष्ट्रवाद है: मलिकार्जुन खरगे

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने लंदन में राहुल गांधी के भारत में लोकतांत्रिक ढांचे के खतरे वाले बयान पर भाजपा की आलोचना पर करारा पलटवार किया है। मलिकार्जुन खरगे ने सीधे प्रधानमंत्री से सवाल पूछा है कि चीन में जाकर उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि भारतीय होने पर उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है। क्या यह राष्ट्र का अपमान नहीं है।

मलिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने कहा था कि संसद में विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है आज उसकी फिर पुष्टि हुई है अडानी के मुद्दे पर विपक्ष को बोलने से रोका गया। सत्ता पक्ष को जहां 10 मिनट से ज्यादा बोलने का मौका दिया गया वहीं विपक्षी को 2 मिनट का भी समय नहीं मिला।

मलिकार्जुन खरगे ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश में दिए गए भारत विरोधी बयान को सार्वजनिक मंचों से प्रसारित किया जाएगा।

About Author

You may have missed