
नई दिल्ली।Adani Group Stock: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद से अरबपति गौतम अडानी समूह के शेयरों में बिकवाली जारी है। अडानी समूह के शेयर महीनेभर में लगभग 82% तक टूट गए हैं। पिछले 23 कारोबारी दिन में समूह का कुल मार्केट कैप (M-cap) घटकर ₹7.15 लाख करोड़ रह गया है। यह 24 जनवरी को ₹19.19 लाख करोड़ था। यानी रिपोर्ट के बाद से अब तक M- कैप 63 प्रतिशत घटा है। बता दें कि 24 जनवरी को अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट जारी की थी। इसमें गौतम अडानी समूह पर शेयरों के हेरफेर और अकाउंटिंग धोखाधड़ी समेत कई आरोप लगाए गए थे। हालांकि, इन आरोपों को अडानी समूह ने बदनाम करने की साजिश बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया। आपको बता दें कि अडानी का साम्राज्य समुद्री बंदरगाहों से लेकर हवाई अड्डों, खाद्य तेल और वस्तुओं, ऊर्जा, सीमेंट और डेटा केंद्रों तक फैला हुआ है।
अडानी की कंपनियों के Mcap में बड़ी गिरावट
अडानी समूह के प्रमुख अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का एमकैप पिछले एक महीने में ₹2.46 लाख करोड़ कम हो गया है। अडानी टोटल गैस लिमिटेड का मार्केट कैप ₹3.48 लाख करोड़ कम हुआ है। अडानी ट्रांसमिशन और अडानी ग्रीन एनर्जी को भी क्रमशः 2.32 लाख करोड़ और 2.29 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। इसके अलावा अडानी पावर, अडानी पोर्ट्स और अंबुजा सीमेंट्स को क्रमशः 42,522 करोड़ रुपये, 51,413 करोड़ रुपये और 31,542 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
More Stories
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भीषण बम विस्फोट: 52 लोग मारे गए 100 से ज्यादा घायल
नींद से नहीं जगा चंद्रयान: मिशन फेल होने का खतरा
सावधान : पूरी दुनिया में आने वाली है मौत की सुनामी: कोरोना से भी 7 गुना खतरनाक वायरस भारत समेत पूरी दुनिया में देने वाला है दस्तक: करोड़ों लोगों के जान जाने की आशंका