
लखनऊ। सियासी उदल पुथल के बीच राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के 7 विधायकों के बागी रुख के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के खेमे में चिंता देखी जा रही है। चिंता का कारण सुहेलदेव समाज पार्टी के तीन विधायक हैं जिनके बारे में कहां जा रहा है कि उन्होंने पार्टी लाइन से बाहर जाकर समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट आलोक रंजन के पक्ष में मतदान कर दिया है। सुहेलदेव समाज पार्टी की ओर से इनका मत निरस्त करने की मांग की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी लिए सबसे बड़ी मुश्किल यही है कि यदि सुहेलदेव समाज पार्टी की बात मान ली गई तो सपा के भी उन बागी विधायकों का मत निरस्त करना पड़ेगा जिन्होंने पार्टी लाइन से अलग जाकर बीजेपी कैंडिडेट के पक्ष में मतदान किया। इस बीच समाजवादी पार्टी ने भाजपा के एक वोट पर आपत्ति जताई है। समाजवादी पार्टी की आपत्ति के अनुसार भाजपा विधायक ने अपना मत खुद ना देकर किसी और से दिलवाया है। इन आपत्तियों के बाद राज्यसभा की मतगणना रोक दी गई है।




More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी राजस्व की विशेष समीक्षा: 63,000 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 48,501 करोड़ की वसूली, 15 हजार करोड़ की कमी पर उठे सवाल:
नैनी की श्रमिक बस्ती में मालिकाना हक की प्रक्रिया तेज, प्रदेशभर में सर्वे शुरूसीडीओ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक, महाराष्ट्र मॉडल पर आगे बढ़ेगी योजना — 70 साल पुरानी लेबर कॉलोनी को
प्रमुख सचिव कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर आय से अधिक संपत्ति के दायरे में, साक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंची शिकायत: