
चंडीगढ़। 2024: हरियाणा में भाजपा की गठबंधन नीति से असंतुष्ट पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। बता दें कि बीरेंद्र सिंह के बेटे ब्रजेंद्र सिंह पहले की कांग्रेस की सदस्यता ले चुके हैं। ब्रजेंद्र हरियाणा से सांसद हैं।
उल्लेखनीय है कि चौधरी बीरेंद्र सिंह ने अक्टूबर 2023 में जींद में हुई एक रैली के दौरान ही इसको लेकर भाजपा को अल्टीमेटम दे दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर भारतीय जनता पार्टी ने जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ अपना गठबंधन आगे भी बनाए रखा तो मुझे पार्टी को अलविदा कहना पड़ेगा।
More Stories
डिप्टी आनंद प्रकाश द्वितीय की पोस्टिंग में उलझा आबकारी विभाग:
नवी फेल रिंकू सिंह बनेंगे बेसिक शिक्षा अधिकारी:
मऊ में पकड़ा गया 3 करोड़ का गांजा: