
चंडीगढ़। 2024: हरियाणा में भाजपा की गठबंधन नीति से असंतुष्ट पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। बता दें कि बीरेंद्र सिंह के बेटे ब्रजेंद्र सिंह पहले की कांग्रेस की सदस्यता ले चुके हैं। ब्रजेंद्र हरियाणा से सांसद हैं।
उल्लेखनीय है कि चौधरी बीरेंद्र सिंह ने अक्टूबर 2023 में जींद में हुई एक रैली के दौरान ही इसको लेकर भाजपा को अल्टीमेटम दे दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर भारतीय जनता पार्टी ने जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ अपना गठबंधन आगे भी बनाए रखा तो मुझे पार्टी को अलविदा कहना पड़ेगा।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल