
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान में बांसवाड़ा में चुनावी रैली में दिए गए भड़काऊ भाषण के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने जवाबी हमला करते हुए कहा है कि 2024 का आम चुनाव यह तय करेगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुर्सी सलामत रहेगी या देश का संविधान।
राहुल गांधी ने कहा कि दलितों आदिवासियों और पिछड़ों को ताकत देने वाला संविधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खटक रहा है।

सूरत में बीजेपी के उम्मीदवार के निर्विरोध निर्वाचन पर राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.
राहुल ने कहा –
“तानाशाह की असली ‘सूरत’ एक बार फिर देश के सामने है !
जनता से अपना नेता चुनने का अधिकार छीन लेना बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को खत्म करने की तरफ बढ़ाया एक और कदम है.
मैं एक बार फिर कह रहा हूं – यह सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, यह देश को बचाने का चुनाव है, संविधान की रक्षा का चुनाव है.”




More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी राजस्व की विशेष समीक्षा: 63,000 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 48,501 करोड़ की वसूली, 15 हजार करोड़ की कमी पर उठे सवाल:
नैनी की श्रमिक बस्ती में मालिकाना हक की प्रक्रिया तेज, प्रदेशभर में सर्वे शुरूसीडीओ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक, महाराष्ट्र मॉडल पर आगे बढ़ेगी योजना — 70 साल पुरानी लेबर कॉलोनी को
प्रमुख सचिव कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर आय से अधिक संपत्ति के दायरे में, साक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंची शिकायत: