
नई दिल्ली। कल शनिवार देर शाम हुई बैठक में अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका के नाम पर मोहर लग गई। बताया जाता है कि 2 या 3 मई को पार्टी के शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में नामांकन किया जाएगा । राहुल गांधी के अमेठी और प्रियंका के रायबरेली में चुनाव लड़ने से आसपास के 10 संसदीय सीटों पर इंडिया गठबंधन को मजबूती मिलने के आसार हैं। बताया जा रहा है कि उन्नाव बाराबंकी मोहनलालगंज सुल्तानपुर प्रतापगढ़ फतेहपुर जैसी संसदीय सीट जो अमेठी रायबरेली की सीमा पर है सीधे प्रभावित होगी। रायबरेली और अमेठी के कार्यकर्ताओं को नामांकन की तैयारी के लिए जुटने को कहा गया है।




More Stories
प्रयागराज आबकारी मुख्यालय की जमीन पर कब्जा, दीवार पर लगे बोर्ड ने खोली पोल—अधिवक्ता चैंबर की आड़ में अतिक्रमण:
फुटकर दुकानों की लाइसेंस फीस 20% तक बढ़ाए जाने की खबर: मंजूरी के लिए कैबिनेट में आबकारी पॉलिसी भेजे जाने की चर्चा:
प्रांतीय खण्ड प्रतापगढ़ में बड़ी लूट की तैयारी: