अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

प्रधानमंत्री की प्रतापगढ़ रैली की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता और पदाधिकारी

प्रतापगढ़ । भाजपा केंद्रीय चुनाव कार्यालय 39 लोकसभा पर 16 मई गुरुवार को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई जिसमे मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री सुरेश राणा उपस्थित रहे जिसमे संख्या और कार्यक्रम स्थल की तैयारियों को लेकर अलग अलग कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई कार्यक्रम स्थल के निकटतम ग्राम वार्डो में सम्पर्क संख्या प्रबंधन सदर विधायक राजेन्द्र मौर्या मंच के आगे की डी में रंगोली और साजसज्जा के लिए प्रतिभा सिंह क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा को कार्यक्रम स्थल पर पानी की व्यवस्था विक्रम सिंह युवा मोर्चा अशोक मिश्रा पूर्व महामंत्री को कार्यक्रम स्थल तक संख्या को पहुचाने की जिम्मेदारी मंचीय व्यवस्था अभिषेक पांडेय को अन्य अतिथि व्यवस्था सुनील गोयल माइक साउंड रजत सक्सेना चिकित्सा हेतु अतुल श्रीवास्तव, माननीय प्रधानमंत्री जी के हेलीपैड से सभा स्थल तक वाहन पर पुष्प वर्षा अनिल सिंह सभासद, वाहन व्यवस्था अंकित सिंह, कार्यक्रम स्थल पर पूर्ण स्वच्छता अभियान आशुतोष सिंह, धीरज सिंह सभासद, मीडिया प्रेस राघवेन्द्र शुक्ला जिला प्रवक्ता, पार्किंग स्थल की व्यवस्था चंचल शुक्ल, मनीष सिंह, पंकज मिश्रा, महिला ब्लॉक प्रबंधन पिंकी दयाल, सोशल मीडिया देवेश त्रिपाठी सुरक्षा व्यवस्था युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष को दी गई इस प्रकार चाक चौबंद व्यवस्था के साथ जनसभा को सफल बनाने का संकल्प लिया गया बैठक में कौशलेंद्र पटेल जिला प्रभारी, सुनील उपाध्याय लोक सभा प्रभारी, देवानंद त्रिपाठी पूर्व जिलाध्यक्ष, राजेश सिंह महामंत्री, राय साहब सिंह उपस्थित रहे।

About Author