अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

अवध भूमि न्यूज़ की खबर का असर? प्रतापगढ़ में 13 वीडीओ के स्थानांतरण आदेश निरस्त:

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के विकास विभाग में हुए स्थानांतरणों को लेकर उठे सवालों के बीच जिला विकास अधिकारी ने 13 ग्राम्य विकास अधिकारियों    वीडीओ स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं। 09 जून 2026 को जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि 20 मई 2026 को जारी स्थानांतरण आदेशों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ स्थानांतरण स्थानांतरण नीति 2026-27 के अनुरूप नहीं थे।

गौरतलब है कि अवध भूमि न्यूज़ ने स्थानांतरण प्रक्रिया में संभावित अनियमितताओं और स्थानांतरण नीति के उल्लंघन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले की समीक्षा हुई और अब संबंधित आदेशों को निरस्त कर दिया गया है।

जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के 07 जून 2026 तथा मुख्य विकास अधिकारी के 08 जून 2026 के निर्देशों के क्रम में तत्कालीन जिला विकास अधिकारी संतोष सिंह ने आदेश जारी करते हुए 20 मई 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश संख्या 1064 से 1076 तक को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है।

बड़ा सवाल

  • यदि स्थानांतरण नीति के विपरीत आदेश जारी हुए थे तो उनकी स्वीकृति किस आधार पर दी गई?
  • क्या स्थानांतरण प्रक्रिया में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया?
  • क्या समीक्षा के बाद अन्य मामलों की भी जांच होगी?

प्रशासनिक हलकों में इस निर्णय को बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। वहीं यह चर्चा भी तेज है कि स्थानांतरण नीति को लेकर उठाए गए सवालों के बाद प्रशासन को अपने ही आदेश वापस लेने पड़े।

About Author