
लखनऊ। रायबरेली पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या में हुई बीजेपी की हार पर प्रतिक्रिया दी है. वहीं चंपत राय ने कहा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का राजनैतिक कार्य नहीं है यह सौ साल चल रहा है. हम हिंदू समाज को मिलकर काम करने का प्रयास कराते हैं, देश की समस्याओं के प्रति जागरूक करते हैं. हमारी जागरूकता को सरकार को सलाह देना नहीं माना जाना चाहिए. वहीं उन्होंने अयोध्या में लोगों की दुकानें व घर तोड़ने के कारण हुई हार पर कहा कि यह मामला है प्रशासन का है. चंपत राय गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे 10 दिवसीय विश्व हिंदू परिषद के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे थे.




More Stories
प्रतापगढ़ विकास भवन में ट्रांसफर सीजन बना बड़ी परीक्षा, नियम बनाम ‘जुगाड़’ की चर्चा तेज:
भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, 11 सत्रों में मिलेगा वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण:
देवीपाटन मंडल के डिप्टी एक्साइज कमिश्नर आलोक कुमार पर विभागीय कार्रवाई के आदेश, कई मामलों की जांच के संकेत: