परीक्षा में धांधली की मिली थी शिकायत:

नई दिल्ली। पूरे देश में नकल माफिया हावी हो गए हैं। नीट परीक्षा में धांधली के बाद अब नेट की परीक्षा में भी धांधली की शिकायत आने लगी है इसके बाद यह परीक्षा भी निरस्त कर दी गई है। 18 जून को यह परीक्षा ऑफलाइन कराई गई थी। परीक्षा पेन और पेपर मोड पर हुई थी। 18 जून को यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई थी। लेकिन 18 जून की शाम को ही केंद्र सरकार के साइबर सेल को परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिलने लगी थी इससे पहले की कोई बड़ा बवाल होता परीक्षा निरस्त कर दी गई।
इस परीक्षा में करीब 11 लाख 21 हजार से ज्यादा छात्रों ने प्रतिभाग किया था। कई सालों से इसके लिए मेहनत कर रहे थे लेकिन उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है।




More Stories
जौनपुर में खुली पोल: परचून की दुकानों में भी बिक रही शराब!
आबकारी में गोपनीय प्रविष्टि (ACR) की नई मूल्यांकन व्यवस्था लागू :
यूपी में GST का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर के होटल में 54 लाख की टैक्स चोरी पकड़ी गई: