
नई दिल्ली। अमेठी में राहुल गांधी के प्रतिनिधि रहे किशोरी लाल शर्मा से पराजित होने के बाद पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी के स्वर बदल गए हैं। एक टीवी इंटरव्यू में स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है। देश में बहुत बड़ा वर्ग उनको गंभीरता से सुन रहा है। खास तौर पर वह जब पार्लियामेंट में सफेद टी-शर्ट पहन कर जाते हैं तो युवाओं को संदेश देते हैं। युवाओं में उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी हुई है। पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी खेमें में हड़कंप मचा हुआ है।




More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी राजस्व की विशेष समीक्षा: 63,000 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 48,501 करोड़ की वसूली, 15 हजार करोड़ की कमी पर उठे सवाल:
देवरिया के बीएसए शालिनी श्रीवास्तव निलंबित, हाईकोर्ट आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई :
नैनी की श्रमिक बस्ती में मालिकाना हक की प्रक्रिया तेज, प्रदेशभर में सर्वे शुरूसीडीओ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक, महाराष्ट्र मॉडल पर आगे बढ़ेगी योजना — 70 साल पुरानी लेबर कॉलोनी को