प्रभारी मंत्री की बैठक में भाग नहीं ले पाएंगे भाजपा के जिला अध्यक्ष और संगठन के पदाधिकारी:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन और सरकार के बीच भयानक घमासान छिड़ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि भाजपा के जिला अध्यक्ष और संगठन के सदस्य जनपद में प्रभारी मंत्री के दौरे के समय अधिकारियों और मंत्री की बैठक स्थल में प्रवेश नहीं करेंगे।
यूपी में प्रभारी मंत्रियों की सरकारी अफसरों संग होने वाली बैठकों में भाजपा के जिला या महानगर अध्यक्ष मौजूद नहीं रहेंगे। सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने प्रभार वाले जिलों में संगठन के नेताओं और सरकारी अफसरों के साथ अलग-अलग बैठकें करनी होंगी। सरकारी बैठकों में मंत्रियों के अगल-बगल संगठन पदाधिकारी नहीं बैठेंगे।
इस फैसले के बाद अब सरकारी समीक्षा बैठकों से जिलाध्यक्षों व संगठन पदाधिकारियों का प्रवेश रोक दिया गया है।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल