पूर्व विधायक धीरज ओझा का पूर्व मंत्री पर आरोप:

प्रतापगढ़ में सदस्यता अभियान को लेकर घमासान मच गया है। पूर्व विधायक धीरज ओझा ने जब 10000 से अधिक सदस्य बनाएं तो सुर्खियों में छा गए इसके कुछ दिन बाद पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के बेटे ने अपना आंकड़ा जारी किया और बताया कि उन्होंने 20000 से अधिक सदस्य बनाए। यह आंकड़ा आने के बाद पूर्व विधायक धीरज ओझा फायर हो गए हैं और उन्होंने कहा कि कई लोगों को धमकी देकर सदस्यता दिलाई जा रही है। धीरज ओझा की माने तो पूर्व मंत्री अपने विद्यालय के सभी छात्रों को भाजपा का सदस्य बनने के लिए मजबूर कर रहे हैं उनके पास कई डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेज हैं। धीरज ओझा ने कहा कि हमारे पास कोई कॉलेज या संस्थाएं नहीं है हम घर-घर जाकर सदस्य बना रहे हैं हमारे लोग वास्तविक हैं। धीरज ओ जाने कहां की रानीगंज में भाजपा का मैं एकमात्र सिपाही हूं।




More Stories
लाइसेंसी की दुकान निरस्त होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, फतेहपुर के डीईओ पर अवमानना की कार्रवाई:
मोलासेस संकट से डिस्टलरी पर ताला पड़ने का खतरा, निर्यात और कमीशनखोरी के आरोपों से घिरा आबकारी विभाग :
महाखुलासा: SIT रिपोर्ट ने खोली आबकारी घोटाले की परतें — क्या शीर्ष अफसर ही बने ‘सिक्योरिटी डोम’?