
नई दिल्ली। मौनी अमावस्या की तिथि पर भगदड़ के दौरान मारे गए मृतकों के सम्मान में 2 मिनट की शोक संवेदना की सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बात से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने असहमति जताते हुए इनकार कर दिया। दरअसल अखिलेश यादव ने आज सदन के कार्रवाई में महाकुंभ में भगदड़ से हुई मौत का मामला उठाते हुए स्पीकर से 2 मिनट का मौन रखने की अपील की इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि यह मेरा अधिकार है कि शोक संवेदना रखें या ना रखें।
अखिलेश यादव ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग लापता है। हजारों की संख्या में महिलाओं बच्चों और लोगों के कपड़े जूते चप्पल पड़े हुए थे जिसको जेसीबी से ट्रैक्टर पर लादकर कूड़े की तरफ ले जाया गया स्थिति उसे समय गंभीर और संध्या पद हो गई जब कूड़े से लाशों की बदबू आने लगी। सरकार मौत का आंकड़ा छुपा रही है।




More Stories
लाइसेंसी की दुकान निरस्त होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, फतेहपुर के डीईओ पर अवमानना की कार्रवाई:
मोलासेस संकट से डिस्टलरी पर ताला पड़ने का खतरा, निर्यात और कमीशनखोरी के आरोपों से घिरा आबकारी विभाग :
महाखुलासा: SIT रिपोर्ट ने खोली आबकारी घोटाले की परतें — क्या शीर्ष अफसर ही बने ‘सिक्योरिटी डोम’?