
मुंबई। महाराष्ट्र में सरकारी राशन से मिलने वाले गेहूं के सेवन से सैकड़ो लोगों के सर से बाल गायब हो गए इसके बाद हड़कंप मच गया।
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में अचानक बाल झड़ने के कई मामले सामने आए हैं। दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच 18 गांवों में 279 लोग इस समस्या से प्रभावित हुए। खासतौर पर कॉलेज छात्राओं और युवा लड़कियों पर इसका असर देखा गया, जिससे उनकी पढ़ाई और शादियां प्रभावित हुईं।
पद्मश्री सम्मानित डॉ. बावस्कर के अनुसार, पीड़ितों में सिरदर्द, बुखार, सिर में खुजली, झुनझुनी, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण पाए गए। जांच में पता चला कि पंजाब और हरियाणा से आया गेहूं स्थानीय गेहूं की तुलना में 600 गुना अधिक सेलेनियम युक्त था।




More Stories
PWD में लाखों के तेल घोटाले की आशंका? बेकार वाहनों के नाम पर ईंधन खर्च का आरोप, विशेष ऑडिट की मांग तेज
राज्य कर विभाग में तबादलों को मिली राहत: शासन ने बढ़ाई समय-सीमा, अब 15 जून तक चलेगी प्रक्रिया:
प्रतापगढ़ में स्थानांतरण घोटाला: