अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

संजय विनायक जोशी  को मिल सकती है कमान:

नई दिल्ली। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के अगले अध्यक्ष का नाम करीब करीब तय हो गया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सहमति के बाद ही प्रधानमंत्री मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत के बीच बातचीत संभव हो पाई। संजय विनायक जोशी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पसंद थे और इस पर संघ किसी प्रकार के समझौते के मूड में नहीं था। सूत्रों का कहना है कि अब संगठन की कमान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हाथ में होगी और सरकार के फैसले भाजपा करेगी। बताया जा रहा है कि यह समझौता प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी संजय विनायक जोशी को नहीं चाहते थे लेकिन संघ ने इस विषय पर कुछ भी सुनने से इनकार कर दिया। सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दे दिया गया है कि अपने रिटायरमेंट की तैयारी करें। बता दें कि सितंबर 2025 में प्रधानमंत्री मोदी खुद 75 वर्ष की उम्र पूरा कर लेंगे और खुद प्रधानमंत्री के बनाए नियम के मुताबिक पार्टी या संगठन सरकार में जिनकी उम्र 75 वर्ष हो जाएगी उन्हें रिटायर किया जाएगा इसी नियम के तहत रवि शंकर प्रसाद जैसे लोगों को रिटायर कर दिया गया है। फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रिटायरमेंट प्लान के लिए समय मांगा है जो उन्हें दे दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अगले प्रधानमंत्री के चेहरे पर भी मंथन शुरू कर दिया है। फिलहाल वह कौन होगा अभी यह बता पाना मुश्किल है।

About Author