अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

नड्डा का कार्यकाल समाप्त:

12 वर्ष के बनवास के बाद संजय विनायक जोशी कि भाजपा मुख्यालय में वापसी:

नई दिल्ली। आखिरकार 23 अप्रैल के शाम 5:00 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यकाल भी समाप्त हो गया और 12 वर्ष बाद भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के तेज तर्रार संगठन महासचिव रह चुके संजय विनायक जोशी की भाजपा मुख्यालय में गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कई सांसद और महत्वपूर्ण संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे। कहा जा रहा है कि भाजपा का अगला औपचारिक अध्यक्ष चुने जाने तक संजय विनायक जोशी कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। मतलब साफ है कि बचे हुए प्रदेशों के भाजपा अध्यक्षों का चुनाव संजय विनायक जोशी की देखरेख में होंगे। हालांकि पार्टी ने अभी इसका औपचारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन यह तय हो गया है कि संजय विनायक जोशी भाजपा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने जा रहे हैं।

बताते हैं चले कि पिछले एक सप्ताह से नागपुर संघ मुख्यालय का संपूर्ण नेतृत्व दिल्ली में था जहां भारतीय जनता पार्टी संगठन में होने वाले फेरबदल को लेकर रणनीति तैयार कर रहा था। संजय विनायक जोशी की वापसी से भाजपा के बहुत से नेताओं के वर्तमान और भविष्य प्रभावित होने की संभावना है।

जब तक भारतीय जनता पार्टी संगठन की ओर से कोई औपचारिक ऐलान नहीं हो जाता तब तक इन खबरों की पुष्टि नहीं की जा सकती है लेकिन भाजपा मुख्यालय में जिस तरह की हलचल है और संघ के तमाम पदाधिकारी और भाजपा संगठन के तमाम लोगों की उपस्थिति के साथ-साथ संजय विनायक जोशी राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यालय में दिखाई दिए हैं उसे चर्चाओं को बल मिला है।

About Author