
नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है। ऐसे में प्रख्यात कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री भी विचलित हो गए हैं और उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से सरकार पर निशाना साधा हैं।
इसी बीच बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि वे अपनी शक्तियों के माध्यम से भविष्य में घटने वाली घटनाओं के बारे में बता सकते हैं. सोशल मीडिया पर लोग इसे ये कह कर शेयर कर रहे हैं कि आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की शक्तियों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए.
वायरल वीडियो में बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने देश के रक्षा मंत्री को सलाह देते हुए कहा कि हम तो भारत के रक्षा मंत्री से भी कहेंगे कि हमारी शक्ति का सदुपयोग करें. हम आधिकारिक तौर पर कोई अधिकारी तो नहीं बन सकते, लेकिन हमारे पास जो चेतना है, हनुमान जी की जो कृपा है, उसका राष्ट्रहित में उपयोग किया
कोई हमें ही उड़ा देगा’
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में कहां, कौन सी और क्या संभावित घटनाएं हो सकती हैं, इस पर हमारी शक्ति का उपयोग किया जाए, लेकिन यह सब गोपनीय तरीके से हो. अगर हम खुलकर बताएंगे तो कोई हमें ही उड़ा देगा. हम भारत के लिए भी अब काम शुरू कर रहे हैं, राष्ट्रहित के लिए, जिससे देश का भला हो. सिर्फ ‘मन की बात’ कर देने से देश का भला नहीं होने वाला.




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ की खबर का असर? प्रतापगढ़ में 13 वीडीओ के स्थानांतरण आदेश निरस्त: