
लखनऊ। अंगूर और अन्य फलों के जूस से शराब बनाने वाली एक शराब कंपनी की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कमिश्नर के आदेश वाली वह पत्रावली तलब कर ली है जिसमें शराब उत्पादों पर मार्जिन को घटाने का आदेश दिया गया था। मुख्यमंत्री ने शिकायत के आधार पर संबंधित पत्रावली को प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। बता दें कि किसी भी शराब के दाम या मार्जिन को कम या बढ़ाने की शक्ति कैबिनेट की होती है फिर ऐसे में कमिश्नर के स्तर पर मार्जिन को कम कैसे किया गया इसी बात से मुख्यमंत्री बेहद खफा थे और उन्होंने पत्रावली को तलब कर लिया है।




More Stories
एक्सक्लूसिव इन्वेस्टिगेशन | आबकारी नीति पर बड़ा सवाल — “कागज़ी कोटा, जमीनी खेल?” अप्रैल में लाइसेंस नहीं, फिर भी उठान जारी — आंकड़ों में हेरफेर या सिस्टम की सबसे बड़ी नाकामी?
इलाहाबाद हाईकोर्ट से आबकारी विभाग को बड़ा झटका, निलंबन व चार्जशीट पर लगी रोक:
प्रयागराज आबकारी विभाग में ‘मॉडल शॉप बनाम कंपोजिट दुकान’ विवाद, नियमों की अनदेखी के आरोप: