अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

इजराइल का साइंस इंस्टीट्यूट तबाह:  आधा दर्जन से ज्यादा परमाणु वैज्ञानिकों के मारे जाने की खबर:

नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच जारी महासंग्राम में ईरान ने इसराइल को बड़ी चोट पहुंचा दी है। बताया जा रहा है कि ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल इजरायल की राजधानी तेल अबीब के गुप्त परमाणु रिसर्च सेंटर को भेदने में सफल हो गई है। परमाणु रिसर्च सेंटर पूरी तरह तबाह हो गया है और कम से कम 9 परमाणु वैज्ञानिकों के मारे जाने या गंभीर रूप से घायल होने की खबर आ रही है। इस बीच ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने इसे अपने परमाणु वैज्ञानिकों की मौत का बदला बताया है। इसराइल सरकार ने भी परमाणु रिसर्च सेंटर पर हमले की बात स्वीकार कर ली है और कम से कम आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। बदलते दिन के साथ युद्ध भयावह रूप लेता जा रहा है।

About Author