अमेरिकी हमले के बाद बदली मध्य पूर्व में भू राजनीति:

नई दिल्ली। ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद मध्य पूर्व में भू राजनीति में तेजी से परिवर्तन आ गया है। रूस के विदेश मंत्री ने कहा है कि अमेरिकी दबाव के बावजूद ईरान को उसकी मंजिल मिलेगी। रूस के विदेश मंत्री के इस बयान से यह आशंका जाहिर की जा रही है कि रूस ईरान को अपने परमाणु हथियार दे सकता है। रूस का यह कदम अमेरिका और इसराइल के लिए खतरे की घंटी के रूप में देखा जा रहा है।
अमेरिकी हमलों के बाद कई देश ईरान को परमाणु हथियार देने के लिए तैयार हैं. इस्फ़हान, नतांज़ और फ़ोडों में तीन साइटों पर संयुक्त राज्य अमेरिका के हमलों का उल्टा असर हुआ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जो हासिल करने का लक्ष्य रखा था, उसके विपरीत परिणाम सामने आए. ~ दिमित्री मेदवेदेव, रूस के पूर्व राष्ट्रपति




More Stories
विभागीय समीक्षा बैठक में मंत्री नितिन अग्रवाल के तेवर सख्त, बिजनौर के डीईओ की विभागीय जांच के आदेश:
सिर पर आस्था का कलश लिए निकली भव्य शोभायात्रा:
मुख्यालय परिसर में शराब पीकर हंगामा, महिला कर्मचारियों की सुरक्षा पर उठे सवाल: