
झांसी। जनपद के मोठ थाना अंतर्गत स्वयं सहायता समूह से लोन लेने वाली एक महिला को बैंक ने किस्त नहीं जमा करने की स्थिति में गिरवी बना लिया। महिला का पति बैंक कर्मियों के सामने गुहार लगाता रहा लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। दिवस होकर महिला के पति ने 112 नंबर पर कॉल किया और जब पुलिस पहुंची तो मुसीबत से बचने के लिए आनंद आनंद में बैंक वालों ने महिला को अपनी कस्टडी से बाहर किया।
महिला ने आरोप लगाया कि उसने बैंक से 40,000 रुपये का पर्सनल लोन लिया था, जिसकी मासिक किस्त 2,120 रुपये थी. अब तक वह 11 किस्तें भर चुकी है, लेकिन बैंक में केवल 8 क़िस्त ही दर्शाई जा रही हैं. उसने आरोप लगाया कि बैंक के एजेंट कौशल और धर्मेंद्र ने उसकी तीन किस्तों का पैसा नहीं जमा किया और उसे गबन कर लिया. महिला ने यह भी बताया कि सोमवार को बैंक का सीओ संजय यादव, जो मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ का निवासी है, उसके घर पहुंचा और बची हुई रकम जमा करने का दबाव बनाया लेकिन महिला द्वारा असमर्थता जताने पर उसको अपनी बैंक में ले जाकर बंधक बना लिया।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ की खबर का असर? प्रतापगढ़ में 13 वीडीओ के स्थानांतरण आदेश निरस्त: