
—
स्व. अजय त्रिपाठी टूर्नामेंट: झाऊपुर का दबदबा, सिटी व कौशाम्बी को दी शिकस्त
तूफान सिंह की अगुवाई में ग्रामीण क्रिकेट को मिल रहा मजबूत मंच
लीलापुर (कटैया)।
कटैया में आयोजित दस दिवसीय स्वर्गीय अजय त्रिपाठी कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन झाऊपुर की टीम का दबदबा साफ नजर आया। खेले गए दोनों मुकाबलों में झाऊपुर ने प्रतापगढ़ सिटी और कौशाम्बी को हराकर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।
पहले मुकाबले में झाऊपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 166 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी प्रतापगढ़ सिटी की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते चले गए। पूरी टीम महज 86 रन ही बना सकी।
झाऊपुर की ओर से हिमांशु ने विस्फोटक प्रदर्शन करते हुए मात्र 21 गेंदों पर 84 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने गेंदबाजी में दो हैट्रिक लेकर प्रतापगढ़ सिटी की कमर तोड़ दी। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हिमांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला झाऊपुर और कौशाम्बी के बीच खेला गया, जो अंतिम ओवर तक रोमांच से भरपूर रहा। कौशाम्बी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण किया और झाऊपुर की टीम को 110 रनों पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कौशाम्बी को अंतिम 12 गेंदों पर 27 रन बनाने थे। मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया, दर्शकों की धड़कनें तेज हो गईं, लेकिन झाऊपुर की सधी हुई गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग के सामने कौशाम्बी के बल्लेबाज दबाव में आ गए। अंतिम समय में 6 गेंदों पर 18 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और झाऊपुर ने मुकाबला जीत लिया।
इस मुकाबले में झाऊपुर के खिलाड़ी खुर्शीद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर प्रतियोगिता के संरक्षक राजेश कुमार सिंह ‘तूफान’ की भूमिका की हर ओर सराहना हो रही है। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का कहना है कि तूफान सिंह की सक्रिय भागीदारी, अनुशासन और खिलाड़ियों के प्रति संवेदनशीलता के कारण ग्रामीण क्षेत्र में क्रिकेट को नया मुकाम मिल रहा है। आयोजन स्थल पर बेहतर व्यवस्थाएं और खेल भावना उनकी सोच को दर्शाती हैं।
मैच के बाद आयोजक गगन शुक्ल एवं संरक्षक राजेश कुमार सिंह ‘तूफान’ ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को किट और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मनीष शुक्ल, अजय पांडेय, नन्हे सिंह, राजू सिंह, नंदलाल सिंह, शक्ति शुक्ल, पूर्व प्राचार्य शिवराम सिंह, राम उजागिर सिंह, पूर्व प्रधान रणधीर सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।




More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी राजस्व की विशेष समीक्षा: 63,000 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 48,501 करोड़ की वसूली, 15 हजार करोड़ की कमी पर उठे सवाल:
देवरिया के बीएसए शालिनी श्रीवास्तव निलंबित, हाईकोर्ट आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई :
नैनी की श्रमिक बस्ती में मालिकाना हक की प्रक्रिया तेज, प्रदेशभर में सर्वे शुरूसीडीओ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक, महाराष्ट्र मॉडल पर आगे बढ़ेगी योजना — 70 साल पुरानी लेबर कॉलोनी को