अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पर नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं का हमला: बीच बचाव को आए सुरक्षा अधिकारी को जमकर पीटा

जबलपुर। केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव पर टिकट बंटवारे में अनियमितता का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया। इस बीच उनके बीच बचाव को आए उनके सुरक्षा अधिकारी को कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटा अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षा अधिकारी को पिस्तौल निकालना पड़ी और कड़ी मशक्कत के बाद भूपेंद्र यादव और उनके सुरक्षाकर्मी की जान बच पाई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र यादव पर टिकट वितरण में मनमानी करने का आरोप लगाया और अपने पसंदीदा नेताओं को टिकट देने का दावा बनाया। मारपीट की घटना के बाद भूपेंद्र यादव वहां से नाराज होकर चले गए।

About Author