अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

राहुल के मणिपुर दौरे का असर: भाजपा ने मुख्यमंत्री वीरेंद्र सिंह से लिया इस्तीफा:

इंफाल। लगभग 60 दिनों से मुख्यमंत्री को हटाने के लिए जो विरोध प्रदर्शन हो रहा था उसको लेकर भाजपा टस से मस नहीं हो रही थी लेकिन कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे के बाद भाजपा को झुकना पड़ा है और उसने मुख्यमंत्री वीरेन सिंह से इस्तीफा ले लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा हाईकमान के निर्देश के बाद आपसे कुछ देर बाद मुख्यमंत्री वीरेंद्र सिंह राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। बता दें कि मणिपुर में हिंसा फैलने के बाद मुख्यमंत्री से प्रदर्शनकारी लगातार इस्तीफे की मांग कर रहे थे। राहुल गांधी कल हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर थे और उसकी फुटेज लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। राहुल गांधी के दौरे और मणिपुर और पूर्वोत्तर के लोगों की व्यापक नाराजगी को देखते हुए आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांग लिया।

About Author